हिंदुस्तान विजय दिवस आज स्वर्ण अक्षरों मे अंकित हैं : दीनार्थो पान (जिलाध्यक्ष)

 हिंदुस्तान विजय दिवस आज स्वर्ण अक्षरों मे अंकित हैं  : दीनार्थो पान (जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा




)


दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई के द्वारा विजय दिवस का आयोजन किया गया। पूर्व सैनको ने इसे बड़े ही उत्साह व जोश के साथ मनाया।

इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व लेप्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी सहित अन्य राष्ट्रीय और राज्य के पदाधिकारियो ने अपनी बात रखते हुए स्थानीय युवाओ में जोश भर दिया। पूर्व लेप्टिनेट जनरल श्री चतुर्वेदी ने अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि, वे भी 1971 के भारत व पाकिस्तान के युद्ध में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव भी शेयर किया। इस दौरान पूरा ऑडिटोरियम भारत माता के जय घोष से गूंजता रहा।

इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष दीनार्थो पान बतौर अतिथि के रूप मे मौजूद होकर इस कार्यक्रम मे सिरकत किया और अपनी भाषण भारत माता कि जय कि नारे से शुरू किया और भारत पाकिस्तान शिमला समझौता और बंगलादेश गठन मे 93000 पाकिस्तानी सैनिको के आत्म समर्पण के भारत विजयी के इस यादगार विजय दिवस को याद किया और उपस्थित सभी को इस विजय दिवस कि शुभकामनायें दिया.

इस खास मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कि 2025 नूतन वर्ष कि कैलेंडर का भी विमोचन मुख्य अतिथि के हाथो से किया गया.

इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.