🔶 कलिंगा सोशल वेलफेयर ने निभाया मानवता का धर्म, घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

 कलिंगा सोशल वेलफेयर ने निभाया मानवता का धर्म, घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल


मुख्य सड़क पर घायल पड़ा रहा व्यक्ति, KSW सदस्य


बी रामू ने दी मानवता का परिचय 

 मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन।


किरन्दुल। किरंदुल की मेन रोड, रिंग रोड नंबर-04 गौरव पथ के फुटपाथ पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी देर तक वह सहायता की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन वहां से गुजरने वाले लोगों में से किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की।


कलिंगा सोशल वेलफेयर के सदस्य बी. रामबाबू ने दिखाई संवेदनशीलता

घटना की जानकारी मिलते ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय NGO कलिंगा सोशल वेलफेयर के सदस्य बी. रामबाबू तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया और तुरंत डायल 112 पुलिस वाहन की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल में तुरंत शुरू हुआ उपचार

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उसका उपचार प्रारंभ कर दिया। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसे आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।


मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी समाज में जीवित है। बी. रामबाबू की तत्परता और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।


मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है कलिंगा सोशल वेलफेयर

कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था निरंतर सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना है। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेगी तथा समाज के सभी लोगों से भी ऐसे अवसरों पर मानवता का परिचय देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.