सरकार की एक साल पूरा, निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन .
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एक साल पूरे होने के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के दिशा निर्देशानुसार विकासखण्ड कुआकोण्डा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आये लोगो की निशुल्क परामर्श एवं जांच की गयी और रोग के अनुसार उपचार दी गयी।
इस शिविर में दंत रोग ,गैर संचारी रोग ,अस्थि रोग , चर्म रोग,मानसिक स्वास्थ्य रोग परामर्श, नेत्र रोग नाक, कान, गला रोग, सिकल सेल जांच, हीमोग्लोबिन जांच,ब्लड ग्रुप जांच, वयोवृद्ध सेवाएं एवं नशामुक्ति परामर्श और जांच चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
शिविर में कुल115 पुरुषों और 71 महिलाओं , कुल 186 लोगो की स्वास्थ्य जांच की गयी । शिविर में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ देश दीपक सर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ विजय कर्मा सर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ दीनानाथ शर्मा सर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अमन सिंह सर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रमाकांत सर, बी ई टी ओ मालती नेताम, विकासखंड प्रबंधक सग्राम सिन्हा , प्रभारी बी ई टी ओ राजेश बेहेरा, चिकित्सा अधिकारी डॉ केविन थॉमस, डॉ आकांक्षा कुरेटी, डॉ लक्ष्मी नाग, नेत्र सहायक अधिकारी अजय शर्मा, टी बी सुपरवाइजर, लैब टेक्निशन, एक्सरे टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स तथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
