मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
19 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का किया जाएगा आयोजन
दंतेवाड़ा । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना में शासन से 50 हजार रूपये प्रति जोड़ा प्राप्त होता है। जिसमें 35 हजार रूपये वधू के बैंक खाते में जमा किया जाना है एवं शेष राशि विवाह सामग्री व आयोजन में व्यय किया जाना है। पात्र वर-वधू इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में वधू का उम्र 18 वर्ष, वर का उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। वधू गरीबी रेखा परिवार का होना आवश्यक है। दोनो परिवार वर-वधू सामूहिक विवाह हेतु सहमती प्रमाण पत्र, सरंपच सचिव के द्वारा प्रथम बार विवाह होने संबंधी प्रमाण पत्र दिया जाना होगा। शासन से निर्धारित प्राप्त राशि प्रदाय किये जाने वधू का बैंक डिटेल देना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्याओं के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबलआत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन को रोकना है। इस संबंध में आवेदन जमा करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा कर सकते हैं।
