किरंदुल इंटक परिवार के द्वारा न्यू ईयर 2025 पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया

 किरंदुल इंटक परिवार के द्वारा न्यू ईयर 2025 पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया


किरंदुल। मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के तत्वावधान में  NMDC परियोजना किरंदुल स्थित बी  आई ओ पी हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित न्यू ईयर 2025 पारिवारिक मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना के  मुख्य महाप्रबंधक  संजीव 




 साही, प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्षा एवं विशिष्ट  अतिथि मंजु साही , मुख्य महाप्रबंधक वर्कर्स एवं विशिष्ट  अतिथि किशन  आहुजा , महाप्रबंधक उत्पादन एवं विशिष्ट  अतिथि राज कुमार , महाप्रबंधक विधुत सुब्रमण्यम साहब , महाप्रबंधक माइनिंग एस के कोचर , उप महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं विशिष्ट  अतिथि बी के माधव सभी विभागों  के विभागाध्यक्ष, इंटक के राष्ट्रीय सचिव , छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के सेक्रेटरी जनरल एवं मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन बचेली के सचिव एवं विशिष्ट  अतिथि आशीष यादव , SKMS  एटक  यूनियन किरंदुल के संयुक्त सचिव प्रदीप नामदेव ,  आर्सेलर मित्तल  निप्पन स्टील  इंडिया लिमिटेड के सी एस आर महाप्रबंधक  डॉ तेज प्रकाश , किरंदुल थाना के टी आई  पी के साहू,  मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, सचिव ए के सिंह, MMWU इंटक यूनियन किरंदुल  के  सम्माननीय फाउंडर मेंबर्स, किरंदुल के पत्रकार संघ के अध्यक्ष , सचिव, पदाधिकारी, किरंदुल के समाज सेवक, ठेकेदार  एसोसिएशन के अध्यक्ष ,सचिव , पार्षद, व्यापारी संघ  किरंदुल के अध्यक्ष , सचिव , पदाधिकारी,  नगर के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, समितियों के अध्यक्ष सचिव, गणमान्यजन की गरिमामय उपस्थिति  के साथ साथ छत्तीसगढ़ के जाने-माने प्रबुद्ध  हास्य कवि सम्माननीय अमित दुबे, सम्माननीय हीरामणि वैष्णव , कवयित्री  प्रियंका मिश्रा एवं इंटक यूनियन  किरंदुल समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं परिवार के सदस्यों  एवं नगर परिवार की उपस्थिति रही ‌। 


कवि सम्मेलन के साथ साथ पारिवारिक मिलन समारोह में रात्रि प्रितिभोज की भी अच्छी व्यवस्था रही जिसमें इंटक यूनियन परिवार के साथ साथ नगर परिवार भी सम्मिलित हुए ,सभी उपस्थित  जनसमुदाय ने आयोजित कार्यक्रम की बहुत तारीफ किये सफल आयोजन के लिए इंटक यूनियन को धन्यवाद दिये ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.