एनएमडीसी किरंदुल सीएसआर विभाग के द्वारा सब्‍जी बीज का वितरण किया गया

 एनएमडीसी किरंदुल सीएसआर विभाग के द्वारा सब्‍जी बीज का वितरण किया गया 



किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड की महत्‍वपूर्ण परियोजना बीआईओएम कॉम्‍पलेक्‍स, किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही के निर्देशन एवं उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव के मार्गदर्शन में एनएमडीसी प्रबंधन नैगम सामाजिक दायित्‍व (सीएसआर) के तहत परियोजना के परिक्षेत्रीय विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इसी के तहत एनएमडीसी प्रबंधन ने अपने आसपास के ग्रामवासियों के जीवन स्‍तर बढ़ाने और जीविकोपार्जन के लिए आदिवासी किसानों की मांग पर सीएसआर के अन्‍तर्गत सब्‍जी बीज का वितरण ग्राम मदाड़ी, चोलनार, पीरनार, हिरोली, समलवार, कलेपाल,कोडे़नार एवं किरंदुल बस्‍ती के आदिवासी किसानों को किया गया। परियोजना प्रबंधन द्वारा आदिवासी ग्रामीणों को स्‍वरोजगार अवसर प्रदान करना, सब्‍जी उद्योग से जोड़ना जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। ग्रामीणों के सब्‍जी उत्‍पादन से आमजनों को ताजी, पौष्टिक तथा मल्‍टीविटामिन प्राप्‍त होंगे साथ ही सब्‍जी उद्योग से देश की अर्थव्‍यवस्‍था का आधार मजबूत होगा। सब्‍जी बीज वितरण के दौरान परियोजना प्रबंधन की ओर से विवेक कुमार रक्षा, प्रबंधक (सीएसआर) एवं  एस.आर.गावडे, प्रबंधक (सिविल)/सीएसआर के साथ विभिन्‍न ग्राम के सरपंच व ग्रामवासी उपस्थित थे। सब्‍जी बीज प्राप्‍त होने पर आदिवासी ग्रामीणों ने एनएमडीसी परियोजना की सराहना किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.