इंटक यूनियन किरंदुल शाखा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

 इंटक यूनियन किरंदुल शाखा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती.

किरंदुल । मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक ) किरंदुल के  तत्वावधान में श्रमिक सदन (

इंटक) भवन में बड़े ही धूमधाम से युवाओं के प्रेरणास्रोत  स्वामी विवेकानन्द जयंती राष्ट्रीय यूवा दिवस के रूप में अपने  सदस्यों के साथ मनाया । 

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, तत्पश्चात महामानव स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र को पुष्पाजलि अर्पित की गईं और मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया गया ।

ए के सिंह, सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुष हजारों वर्षो में एक़ बार जन्म लेते हैँ, अपनी आत्मिक और भौतिक उन्नति के लिए उनके विचारों को जीवन में आत्मसात हमेशा किया जाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी के नारे उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए है के बारे में उपस्थित  सदस्यों को को  विस्तार से संदेश दिए।

वही विनोद कश्यप, अध्यक्ष, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन किरंदुल ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने उद्बोधन में उनके शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के कुछ अंश साझा किए, जो स्वामी जी की अद्वितीय प्रतिभा को दर्शाते हैँ और हमारे लिए प्रेरणा दायक हैँ, अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यो को  को राष्ट्र हित प्रथम, कंपनी हित सर्वोपरी के ध्येय को आत्मसात करने पर बल दिया तथा उपस्थित सदस्यो को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की.

इस अवसर पर श्रम संघ के कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, कार्यालय सचिव, रवीश तिवारी, उपाध्यक्ष महेश कुमार मल्लाह, उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सौरभ पात्रे, टीकम साहू, तरुण साहू, सुरेश बारीक, जीतेन्द्र कुमार, रोमियो मसी  मृत्युंजय साहू, ओम प्रकाश साहू, पेमू साहू, ज्ञानू ठाकुर, डी के साहू, चेतन सिन्हा, नथेला राम नेताम, बन्ता ताण्डी, ढाल सिंह साहू, सम्पत साहू इत्यादि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.