DAV पब्लिक स्कूल किरंदुल में स्काउट - गाइड व रेंजर इकाई द्वारा एक दिवसीय रात्रि शिविर का हुआ आयोजन ।

 DAV पब्लिक स्कूल किरंदुल में स्काउट - गाइड  व रेंजर इकाई द्वारा एक दिवसीय रात्रि शिविर का हुआ आयोजन ।

किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की डी ए वी पब्लिक स्कूल में स्काउट - गाइड  व रेंजर इकाई द्वारा एक दिवसीय रात्रि शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 69 बच्चों ने भाग लिया रेंजर लीडर  तृप्ति श्रीवास्तव  व स्काउट कैप्टन नारायण प्रसाद सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने ध्वजारोहण करने के बाद टैंट का निर्माण किया, खाने की व्यवस्था की, शाम को कैंप फायर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। 


प्राचार्य पी.एल वर्मा जी ने कैंप के महत्व  के बारे में बच्चों को बताया । अनामिका एक्का गाइड कप्तान ने बतायी कि हम एक शिविर में क्या-क्या सीख सकते है।इस आयोजन में बच्चों ने सीखा की कैसे हमें मिल कर कार्य करना है, एक दूसरे की मदद करना है, व कठिन परिस्थिति में कैसे रहा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.