लौह नगरी किरंदुल की NMDC परियोजना द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया गया .

 लौह नगरी किरंदुल की NMDC परियोजना द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया.



मुख्य अतिथि संजीव शाही ने "बेस्ट वर्कर पुरस्कार" एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए


किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की फुटबॉल ग्राउंड में देश का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि संजीव शाही, मुख्य महाप्रबंधक तथा प्रेमलाल यादव, परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ जवानों, एनसीसी कैडेट, एनएसएस एवं स्कूल छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने देश के विकास में एनएमडीसी द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान बताया गया। परियोजना कर्मचारियों से उत्पादन-उत्पादकता के कीर्तिमान हासिल करने की अपील एवं सीएसआर के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को भी बताया। मुख्य अतिथि ने "बेस्ट वर्कर पुरस्कार" एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए। प्रकाश विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय गान एवं एकता गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यामंदिर स्कूल एवं भारतमाता स्कूल, गायत्री ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डीएवी, केवीएस, बीआईओपी स्कूल एवं प्रकाश विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक/देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुतियां की गई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि संजीव साही, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आनन्द मेले का भ्रमण किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि मंजू साही, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति, आर. राजाकुमार, महाप्रबंधक (उत्पादन), बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), एस. के. कोचर, महाप्रबंधक (खनन), कमाण्डेण्ट, सीआईएसएफ, देवरायलू, अध्यक्ष, राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस, विनोद कश्यप, अध्यक्ष, ए.के. सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन, एनएमडीसी एससी/एसटी एसो. के पदाधिकारी, आफिसर्स एसो. के पदाधिकारी, विभिन्न वि‌द्यालयों के प्राचार्य महिला एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में परियोजना चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को मंजू साही, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति ने अपनी सदस्याओं के साथ फल वितरित कर मरीजों के सुखद स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.