निःशुल्क OPD स्वास्थ्य सुविधा की मांगो को लेकर हुई हड़ताल और सौपा तहसीलदार और NNDC के अधिकारी को ज्ञापन
किरंदुल. लौह नगरी किरंदुल की नगर पालिका परिषद मे कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा निः शुल्क OPD स्वास्थ्य सुविधा की माँग को लेकर किरंदुल स्थित NMDC के विरुद्ध नगर के फुटबॉल ग्राउंड स्टेडियम मे हड़ताल किया गया .
इस हड़ताल मे सैकड़ो की संख्या मे नगर पालिका किरंदुल के प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता कमांडो, एम.सी.सी,NMDC स्वच्छता स्टॉफ आदि कर्मचारियों की मौजूदगी रही ! इन सैकड़ो कर्मचारियों के द्वारा निःशुल्क OPD स्वास्थ्य सुविधा की माँग को लेकर फुटबॉल ग्राउंड से रैली निकालकर NMDC CISF चेक पोस्ट पहुँचकर तहसीलदार बड़े बचेली को ज्ञापन सौपा गया एवं इस दौरान NMDC के आलाधिकारी भी मौजूद थे उनको भी इस निः शुल्क OPD सुविधा हेतु ज्ञापन दिया गया.
ज़ब हमने हड़ताल कर रहे नगर पालिका के कर्मचारियों से बात की तब उनके द्वारा बताया गया की NMDC मैंजेमंट के द्वारा हमें 20 दिन का समय मांगी गई हैं यदि इस टाइम पीरियड मे हमारी माँगे पूरी नहीं होती हैं तो आगे उग्र आंदोलन की जाएगी.
इस दौरान पालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय (संरक्षक), पार्षद राजेंद्र मृणाल रॉय कौर, पार्षद अमृत टंडन, पार्षद राजू कुंजाम,पार्षद गायत्री साहू एवं पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता कमांडो, एमसीसी, NMDC स्वच्छता स्टॉफ आदि मौजूद थे.
