अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई बीजापुर का हुआ गठन .
हमने देशसेवा की अब समाज सेवा में भागीदारी निभायेंगे - दिनार्थो पान
दंतेवाड़ा । बस्तर संभाग के बीजापुर जिले मे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई बीजापुर का गठन किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष दिनार्थो पान व कोंडागांव जिलाध्यक्ष सूरज यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के दक्षिण बस्तर के अंतिम जिला बीजापुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई बीजापुर का गठन किया गया। जिसमें सूबेदार ककेम नारायण को बीजापुर जिलाध्यक्ष, मरियम एक्का को सैन्य मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष, कमला ककेम को उपाध्यक्ष एवं निर्मला को सचिव पद का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया तत्पश्चात सभी के द्वारा संगठन का गीत गाया गया। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संगठन का राष्ट्रीय केप पहनाकर शपथ दिलाया गया एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भारत सरकार एवं रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एक पंजीकृत संगठन है जिसका पंजीयन नंबर 4097 है। सैन्य सेवा में रहते हुए हमने देश की सेवा की और सेवानिवृत्त होने के पश्चात अब समाज की सेवा के लिए संगठन से जुड़कर रहना है।
इस अवसर पर कोंडागांव जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन के मुख्य तीन उद्देश्य हैं सेवा साहस और सम्मान। इसके साथ-साथ संगठन के द्वारा विजय दिवस, कारगिल विजय दिवस और आजाद हिंद फौज दिवस आदि मुख्य कार्यक्रम मनाया जाता है।
दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष दिनार्थो पान
ने बताया कि हमें संगठन से क्यों जुड़कर रहना चाहिए और संगठन मे जुड़कर रहने से हमें क्या लाभमिलता है, इस बारे में विस्तार पूर्वक मौजूद लोगो को बताया ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दंतेवाड़ा के पूर्व सैनिक रोसारिया विक्ट, पूर्व सैनिक लल्लन प्रसाद सेन, पूर्व सैनिक मुन्नू स्वामी, बीजापुर जिला की मातृशक्तिया दिव्या खेस, दोलोरसा तिर्की, रोलेशटीना, शीलमनती मौजूद थे ।
