छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंचल कुमार देवांगन के नेतृत्व में कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके को कर्मचारी हित में ज्ञापन सौंपा गया।  कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया। डॉ अजय रामटेके के द्वारा कर्मचारियों की समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालसिंह नेताम, सचिव मोहन समरथ,जिला उपाध्यक्ष हेमंत ठाकुर,लक्ष्मण ठाकुर रेवा राम नेताम,महामंत्री अमल साय बघेल,उपाध्यक्ष सुरेश जसवाल,मीडिया प्रभारी दीपक दुग्गा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद


थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.