*कोड़ेनार में 20 बेड अस्पताल निर्माण कार्य हेतु अधिशासी निदेशक ने किया भूमिपूजन*
किरन्दुल । एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना द्वारा सामाजिक नैगमिक दायित्व के तहत सीएसआर निधि से 79 लाख 39 हज़ार 648 रु की लागत से कोड़ेनार पंचायत में 20 बेड अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा।जिसके लिए रविवार दोपहर 12 बजे एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण द्वारा पूरे विधि विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस कार्य के लिए कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी एवं नागरिकों ने एनएमडीसी प्रबंधन का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपमहाप्रबंधक एच
आर के एल नागवेणी, उपमहाप्रबंधक सिविल टी एस रामानाथ,महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह,प्रबन्धक सीएसआर विवेक रक्षक,ए के सिंह,विनोद कश्यप,बी एल तारम,दामोदर सिंह नाग एवं अन्य उपस्थित थे।
