किरंदुल बचेली के मध्य स्थित "स्वर्ग द्वार" की हुई आज साफ सफाई

 लौह नगरी किरंदुल-बचेली के मध्य स्थित स्वर्ग द्वार (मुक्तिधाम) की किरंदुल व बचेली नगर पालिका एवं किरंदुल एनएमडीसी मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाई गई ।


वार्ड पार्षद व समाजसेवक हरीश शर्मा ने उठाई थी आवाज : 


किरंदुल/बचेली/दंतेवाड़ा । लौह नगरी किरंदुल-बचेली के मध्य स्थित मुक्तिधाम जिसे हम स्वर्ग द्वार कहते हैं वह आज अपनी अस्तित्व के लड़ाई लड़ रही है ना ही इस मुक्तिधाम में ढंग की छत है और ना ही कोई मूलभूत सुविधा । सिर्फ नेताओं के द्वारा वादे ही किए जाते हैं मगर इसकी व्यवस्था हेतु कोई पहल नहीं करता मुक्तिधाम निर्माण क्या सिर्फ कागजों में ही रह जाएगी या हकीकत में जमीनी स्तर पर दिखेगी इंतजार रहेगी बैलाडीला की जनता को ।


वार्ड पार्षद व समाज सेवक हरीश शर्मा की पहल : जागा स्थानीय प्रशासन :- 


आज किरंदुल नगर पालिका परिषद और बचेली नगर पालिका परिषद एवं एनएमडीसी किरंदुल की संयुक्त तत्वाधान में मुक्तिधाम की साफ सफाई की गई ताकि आसपास की परिवेश अच्छी रहे । बता दे की इसी मुक्तिधाम में किरंदुल और बचेली के लोग शव की दाह संस्कार करने इसी जगह आते हैं एकमात्र यही अंत्येष्टि वाली स्थान है जब मृत शरीर को दाह संस्कार किया जाता है तो मृत शरीर की आत्मा भी सोचती होगी कि मैं जब जिंदा था तब भी परेशानी और मरने के बाद भी यह दिन देखना पड़ रहा है ! चलो कम से कम किरंदुल बचेली की नगर पालिका और एनएमडीसी मैनेजमेंट तो इस स्थान की सफाई के लिए सामने आया । इस मुक्तिधाम की साफ सफाई और शेड निर्माण की आवाज वर्तमान बचेली पार्षद व पत्रकार हरीश शर्मा ने उठाया जिसकी सार्थक पहल आज देखने को मिली ।


मुक्तिधाम की कायाकल्प बदलने के इंतजार में बैलाडीला की जनता की आंखें तरस रही है ।



इस दौरान किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, पार्षद हरीश शर्मा, किरंदुल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण माहापात्र, एनएमडीसी के स्टाफ, सफाई इंचार्ज नागेश चौरासिया, स्वच्छता दीदी, सफाई कामगार कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.