नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने सीसी सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

 नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने सीसी सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 


 किरंदुल । 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार को किरंदुल शहर के वार्ड नंबर 02 के वार्डवासियों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा सभी पार्षदगण एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में नवीन सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गय | विगत कई वर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे वार्डवासियों के द्वारा भूमि पूजन पश्चात सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन के साथ ही मांग पूरी होते देख खुशी का इजहार करते हुए वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह का आभार जताया।


नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकदार को चेताया :


नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने ठेकेदार को बुलाकर कहा कि सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी तकनीकी अधिकारियों के साथ समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। 


इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, बी.जे.पी. मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी एस.के.एम.एस. के अध्यक्ष पी. देवरायलू , सीएमओ शशि भूषण माहापात्र, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, गिरजा विश्वकर्मा, यशोदा चुन्नम, गोपीनाथ हरिजन, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, लीना सोनी, पदमा नाग, के सजी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पालिका उप अभियंता टी आर सिन्हा, एवं संजय मार्कण्डेय, आर सी नहक, राजू रेड्डी, एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित


थे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.