सावन में सजी छत्तीसगढ़ी परंपरा की झलक, किरंदुल में शीतला माता मेन मार्केट महिला समिति द्वारा किया सावन झूला उत्सव ।
किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल में मेन मार्केट शीतला माता महिला समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने के दूसरे सप्ताह, मातृ शक्तियों द्वारा सावन मिलन (सावन झूला) का आयोजन भव्य रूप से हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने झूला झूलते हुए लोकगीतों की मधुर गूंज के साथ सावन का स्वागत किया।
इसके बाद झूला झूलते हुए महिलाओं ने लोक गीतों की धुन पर भावनाओं की अभिव्यक्ति की। यह उत्सव न केवल धार्मिक श्रद्धा से जुड़ा रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बना। इस आयोजन में महिला समिति की सक्रिय भागीदारी रही और कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायी रहा। यह आयोजन सावन की भक्ति भावना को समाजिक एकता से जोड़ता है और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बना।
इस दौरान मातृ शक्तियों में प्रीति दूधी, ज्योति रूपन, अंजू चौहान चरणजीत कौर, सरबजीत, रेणुका, नीतू, सविता कर्मा, भूमिका, स्वदेश चौहान, अंजु मरकाम प्रसाद लीना सोनी आदि महिलाएं मौजूद थे ।
