शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोडेनार 02 में मेधावी छात्रों का सम्मानित किया गया।
क्लास 10 वी बोर्ड मे स्कूल मे प्रथम स्थान लाने पर कु. रफीका हाशमी को सम्मानित किया गया।
किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की सीमा से लगी कोड़ेनार नंबर 02 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोडेनार क्रमांक 02 में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कक्षा 12वीं की टॉपर प्रियंका साव, द्वितीय लालिमा निर्मलकर और तृतीय गीता कुंजाम को तथा कक्षा 10वीं की प्रथम स्थान लाई कु.रफिका हाशमी, द्वितीय अंजली सोनानी और तृतीय ममता पान को मुख्य अतिथियों और प्राचार्या आभा सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समस्त शिक्षकगण और स्कूली स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दसवीं क्लास में प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा कु.रफीका हाशमी का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया।
