नगर पालिका परिषद के द्वारा आयोजित :
सावन माह के अवसर पर सावन झूला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।
वृक्षारोपण कर सावन झूला कार्यक्रम मनाया ।
किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल में नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में दिखाया उत्साह छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी एवं पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह मुख्य आतिथ्य में सावन झूला कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया ।
नगर पालिका के प्लेसमेंट श्रमिक एवं एमसीसी महिलाओ के द्वारा आज सावन झूला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मणिकंचन केंद्र(एस एल आर एम सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के इस पर्व को संस्कृति और सजीवता से सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “इस तरह के आयोजनों से हमारी परंपरा और लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायता मिलती है और महिलाओं को आत्मबल और सहभागिता का अनुभव होता है।”कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने झूला झूलने, लोकगीत गाने, पारंपरिक नृत्य और खेलकूद जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से आदिवासी परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं पालिका अध्यक्ष के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया ।
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण माहापात्र, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, के.सजी, समस्त पार्षद गण, आर सी नाहक,मोहित धवन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नजमुल हक , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, शालिनी कर्मा , सदानंद साहू, सरस्वती डहरिया , बनमाली हरिजन, ज्योत्सना स्वाइन, राजेश्वरी बेहरा, एम. सिंधु, सुखदेव पोयम, राजू रेड्डी, तपन दास आदि लोग मौजूद थे ।
