नगर पालिका के तत्वाधान में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर व अध्यक्षा ने की वृक्षारोपण.

 नगर पालिका की तत्वाधान में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर व अध्यक्ष ने की वृक्षारोपण.


 छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर किरंदुल में जागरूकता रैली व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।


 जागरूकता रैली के साथ हनुमान टेकरी में किया गया पौधारोपण


किरंदुल। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नगर पालिका परिषद किरंदुल एवं आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे मंगल भवन फुटबॉल ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम से हुई।जहां अतिथियों का स्वागत पर्यावरण जागरूकता रैली के साथ किया गया । कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर की उपस्थिति में विभिन्न स्कूलों को नपा के अध्यक्ष निधि से साउंड सिस्टम वितरित किए गए। साउंड सिस्टम पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इसे विद्यालयीन गतिविधियों के लिए उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया। रैली में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद रैली हनुमान टेकरी पहुंची, जहां एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होते हुए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन की असली धरोहर हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाएँ। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को संजीवनी मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक अनमोल उपहार साबित होगा।हम सबके अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करने की जरूरत है।इस दौरान बड़ी संख्या में पौधों का रोपण कर प्रतिभागियों ने हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत किया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने वृक्षों की देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह,आर्सेलार मित्तल महाप्रबंधक वाई.वी राघवेलू एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की डीजीएम एच आर के एल नागवेणी,सीएमओ शशिभूषण माहापात्रा नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, आर्सेलार मित्तल निप्पोन स्टील लिमिटेड के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.