दंतेवाड़ा ट्रैफिक इंचार्ज प्रहलाद कुमार साहू ग्राउंड जीरो पर उतरकर स्थिति जब तक सामान्य ना हो जाए लोगों से घरों पर रहने अपील कर रहे हैं ।
दंतेवाड़ा । बीती कल की तेज मूसलाधार बारिश की वज़ह से दंतेवाड़ा का पूरा क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन गई थी ऐसा लग रहा था की पूरा दंतेवाड़ा जल मग्न हो जायेगा कल की बाढ़ वाली वह भयावह स्थिति दंतेवाड़ा वासियों को हमेशा स्मृति बनकर रह जाएगी .
बता दे की बीती कल की हुई जो तेज मुसलाधार बारिश नें कई जगह को तबाह कर दिया लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया कई जगह की पुल टूट गई तो वही नेशनल हाइवे पूरी तरह से दो भागो में बट गई जिसके चलते आज वर्तमान समय तक दंतेवाड़ा से जगदलपुर की ओर जाने वाली NH की सम्पर्क पूरी तरह से टूटी हुई हैं । वही स्थिति को सामान्य बनाने प्रशासनिक अमला जुटा हुआ हैं एवं ट्रैफिक इंचार्ज दंतेवाड़ा प्रहलाद कुमार साहू ग्राउंड जीरो पर उतरकर लोगो से अपील कर रहे हैं की स्थिति जब तक सामान्य ना हो जाए आप अपने घरों में सुरक्षित रहे । स्थिति को सामान्य बनाने पूरी प्रशासनिक टीम ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है।
