दंतेवाड़ा : तुलिका कर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, ओड़ीसा राज्य महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक नियुक्त ।
● दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय "इंदिरा भवन" में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने नियुक्ति पत्र दिया ।
दन्तेवाड़ा की युवा नेत्री, पूर्व जिला पँचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा को आज राष्ट्रीय महिला कांग्रेस संगठन ने नई जिम्मेदारी से नवाजा है । तकरीबन एक दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय रही तुलिका कर्मा ने जमीनी स्तर से मेहनत कर आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और नई मुकाम हासिल किया । अपने तेज़ तर्रार स्वभाव से जिले की राजनीति के सक्रिय रहने वाली तुलिका ने हमेशा से जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और जिला पंचायत अध्यक्ष पद में रहकर जिला के लिये विकास कार्य किये ।
तुलिका कर्मा ने अपनी उपलब्धियों में आज एक कड़ी और जोड़ते हुए महिला राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में जगह बनाई । महिला राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा द्वारा उन्हें ओड़ीसा राज्य महिला कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया । अल्का लाम्बा जी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय "इंदिरा भवन" में नियुक्त पत्र देकर उन्हें बधाइयाँ दी । इस नियुक्ति पर तुलिका कर्मा ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा जी का विशेष धन्यवाद करती है और साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करती है ।
राहुल महाजन
जिला प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी,दन्तेवाड़ा ।
