🔶 किरंदुल के अंधियारी गली अब रौशनी से जगमग उठेगी : महेश कश्यप (सांसद बस्तर)

 बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किरंदुल में विभिन्न विकास कार्यों का  किया लोकार्पण


 किरंदुल के अंधियारी गली अब रौशनी से जगमग उठेगी : महेश कश्यप (सांसद बस्तर)


स्कूली बच्चों को मिली नई भवन अब सुकून से पढ़ सकेंगे : रूबी शैलेन्द्र सिंह (अध्यक्ष नगर पालिका)

किरंदुल। किरंदुल क्षेत्र में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्द लाल मुड़ामी का आतिशबाजी एवं गाजे- बजे के साथ सभी पार्षदों के द्वारा ग़जमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुवात वार्ड क्रमांक 07 स्थित शासकीय माध्यमिक शाला बैलाडीला के प्रांगण में मां सरस्वती जी के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर की गई  उसके बाद शासकीय स्कूल के  बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप के द्वारा स्कूल के बच्चों को 5000 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण । बता दें कि वार्ड क्रमांक 07 स्थित शासकीय माध्यमिक शाला बैलाडीला में एनएमडीसी द्वारा 90 लाख की लागत से नवनिर्मित बिल्डिंग का निर्माण किया गया एवं साथ ही ए.एम.एन.एस. के द्वारा स्कूल को सी.एस.आर. मद से बच्चो के बैठने हेतु बैंच दी गई जिसका लोकार्पण शुक्रवार शाम 6 बजे  सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी के करकमलों द्वारा किया गया किरंदुल में विभिन्न वार्डो में लाइट नहीं होने के कारण आम नागरिकों के आवागम के लिए बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको पालिका अध्यक्ष ने संज्ञान  में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 02,वार्ड क्रमांक 11 एवं वार्ड क्रमांक 18 के  कई स्थानों में ट्यूबलर स्ट्रीट लाइट लगाया  जिसका लोकार्पण माननीय महेश कश्यप बस्तर सांसद,विधायक चैतराम अटामी व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी के करकमलों द्वारा किया गया । 

मौके पर किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र,एनएमडीसी एजीएम एच आर दीपक पाल,एस आर गावड़े,एएमएनएस महाप्रबंधक वाई वी राघवेलु एवं अन्य  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.