🔶मोंथा तूफान का असर — किरंदुल में बे-मौसम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

 NEWS UPDATE KIRANDUL


🌧️ मोंथा तूफान का असर — किरंदुल में बे-मौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित


किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल में इन दिनों बे-मौसम बारिश हो रही है। ठंड के मौसम में इस अचानक हुई वर्षा ने लोगों के दिनचर्या और कामकाज पर असर डाला है। जहाँ कुछ लोग ठंडी बारिश का मजा ले रहे हैं, वहीं आम वर्ग के लोगों के लिए यह बारिश किसी सजा से कम नहीं साबित हो रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश मोंथा तूफान के प्रभाव के कारण हो रही है। तूफान का असर तटीय इलाकों के साथ-साथ बस्तर अंचल तक दिखाई दे रहा है। किरंदुल में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है और रुक-रुक कर बारिश जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय बारिश से ठंड और बढ़ गई है तथा बाजारों में रौनक कम हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.