भाईदूज पर बहनों ने भइयों के माथे पर लगाया तिलक लंबी उम्र की मांगी दुआ
किरंदुल । दंतेवाडा जिले के
कोड़ेनार ग्राम पंचायत में भाईदूज का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया साथ हीं पूरे किरंदुल नगर में भी भाई दूज पर्व का उत्साह रहा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कायस्थ परिवारों ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए कलम-दवात की विधिवत पूजा की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब यमराज जी की बहन यमुना (यमन) ने उन्हें तिलक लगाया और आदरपूर्वक सत्कार किया, तब से भाईदूज पर्व मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। इसी परंपरा के अनुसार, इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाकर तिलक कराते हैं और उपहार स्वरूप स्नेह व आशीर्वाद का आदान-प्रदान होता है।
