🔶जय माँ दंतेश्वरी पैनल को वोट देकर जिताने व्यापारियों के पास जाकर प्रत्याशी माँग रहे समर्थन।

 बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ-किरंदुल का त्रिवर्षीय चुनाव 03 नवंबर को, ‘पतंग छाप’ पर जय माँ दंतेश्वरी पैनल मैदान में।


 जय माँ दंतेश्वरी पैनल को वोट देकर जिताने व्यापारियों के पास जाकर प्रत्याशी मांग रहे समर्थन।


किरंदुल । बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ - किरंदुल के त्रिवर्षीय चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस बार चुनाव में जय माँ दंतेश्वरी पैनल पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरा है। पैनल ने ‘पतंग छाप’ चुनाव चिन्ह पर एकजुट होकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।


पैनल के उम्मीदवार इस प्रकार हैं :-


🔶अध्यक्ष पद हेतु : रोहित अरोरा


🔶उपाध्यक्ष पद हेतु : गणपत 

अग्रवाल एवं दुर्गा राव


🔶कोषाध्यक्ष पद हेतु : शुभम केशरी


🔶सह-सचिव पद हेतु : सूरज राय एवं बप्पी मजूमदार


🔶सचिव पद हेतु: साहिल छालीवाल (राम)



मतदान दिनांक 03 नवंबर 2025, दिन सोमवार को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान का स्थल छत्तीसगढ़ क्लब, किरंदुल निर्धारित किया गया है।


जय माँ दंतेश्वरी पैनल ने नगर के सभी व्यापारियों के पास डोर टू डोर जाकर जीत का


समर्थन मांग रहे हैं और अपील कर रहे है कि वे शिक्षित, योग्य, युवा और कर्मठ प्रत्याशियों को ‘पतंग छाप’ पर अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि व्यापारी समुदाय के हितों की रक्षा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत नेतृत्व स्थापित किया जा सके।


पैनल का नारा है —

“शिक्षित नेतृत्व, संगठित व्यापारी – प्रगतिशील किरंदुल हमारी जिम्मेदारी”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.