🔶सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरु "नानक देव" जयंती "प्रकाश पर्व" धूमधाम से मनाया गया।

 *सिख समुदाय ने किरन्दुल गुरुद्वारे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरुनानक जयंती*


किरंदुल। सिख धर्म के गुरुओं में प्रथम गुरुनानक देव का जन्मदिवस गुरुनानक जयंती बुधवार  किरन्दुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लौहनगरी के एकमात्र गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन सह अनेक कार्यक्रम के साथ गुरु नानक जयंती सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विराट लंगर का आयोजन किया।कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सचिव बंटी अरोड़ा कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव के जन्म दिवस के अवसर पर सिक्ख धर्मावलंबी इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाते है गुरुनानक देव ने समाज को एकता में बांधने और जाति-पाति को मिटाने के लिए हमेशा प्रयास किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा में सामूहिक लंगर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शहरी ग्रामीण बड़ी संख्या में लोग जुटे।


इस अवसर पर किरन्दुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह,एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण,महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह,डीजीएम एचआर के एल नागवेणी,इंटक सचिव ए के सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.