बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव में बप्पी मजूमदार बने सहसचिव
व्यापारियों का मिला भरपूर समर्थन, कहा – व्यापारी हित ही मेरी पहली प्राथमिकता
किरंदुल । बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में आयोजित चुनाव में उत्साह और पारदर्शिता के माहौल में बप्पी मजूमदार ने सहसचिव पद पर विजय हासिल की। व्यापारिक समुदाय ने उन्हें भारी समर्थन देकर संगठन की नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई।
विजय के बाद बप्पी मजूमदार ने विधिवत शपथ ग्रहण किया और इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन की एकजुटता और मजबूती से ही हम क्षेत्र के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।”
इस मौके पर संघ के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित सहसचिव को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारी वर्ग की आवाज़ और बुलंद होगी।
