🔶 “ग्रामीण खेल प्रतिभा" को निखारने "कलिंगा सोशल वेलफेयर" करनें जा रहा "बैलाडीला कबड्डी कप" का भव्य आयोजन

 🔶 “ग्रामीण खेल प्रतिभा" को निखारने "कलिंगा सोशल वेलफेयर" करेगा बैलाडीला कबड्डी कप का आयोजन।


स्थान – किरंदुल, दंतेवाड़ा (छ.ग.) | इसी नवम्बर


माह लास्ट वीक 


किरंदुल। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठन कलिंगा सोशल वेलफेयर इस वर्ष भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “बैलाडीला कबड्डी कप टूर्नामेंट” का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।


संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करेगा। आयोजन में आसपास के गाँवों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।


कलिंगा सोशल वेलफेयर संगठन वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था का कहना है कि खेल ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता की भावना जगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।


संस्था ने ग्रामीण युवाओं से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। 


🔶आयोजन स्थल और तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.