🔶लौह नगरी किरंदुल में NMDC CMD अमिताभ मुखर्जी का रहा दौरा

 लौह नगरी किरंदुल में NMDC CMD अमिताभ मुखर्जी का रहा दो दिवसीय दौरा



कई विकास कार्यों का लोकार्पण, स्थानीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा


लौह नगरी किरंदुल।

एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं सह-प्रबंध निदेशक (CMD) अमिताभ मुखर्जी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान किरंदुल परियोजना में पूर्व में किए गए कई शिलान्यास कार्यों का निर्माण के बाद लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।


दौरे के दौरान वे धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कैलाश नगर पहुँचे, जहाँ शिव मंदिर तथा टाइप-4 आवासीय भवन एवं इंटक भवन स्थित देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का स्टेचू सहित कई अन्य विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुखर्जी ने कर्मचारियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपीं तथा कार्यस्थल में सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया।


दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी CMD से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने स्थानीय आदिवासी समुदाय के हितों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की और मांग-पत्र सौंपा। CMD मुखर्जी ने आश्वस्त किया कि समुदाय के विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ सकारात्मक पहल की जाएगी।


कार्यक्रम में एनएमडीसी के उच्च अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। CMD के इस दौरे को परियोजना के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.