छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ ने SP को भेंट की दूरभाष निर्देशिका डायरी।
CG श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा ने एसपी को भेंट की दूरभाष निर्देशिका डायरी।
🔶 नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा।
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट मुलाक़ात की गई। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना एवं महासचिव जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निर्देशिका डायरी पुलिस अधीक्षक को भेंट की गई तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
भेंट के दौरान जिले में संचालित सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशासन तथा पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से ही जनहित में प्रभावी कार्य किया जा सकता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष नफीश कुरैशी, कुआकोंडा ब्लॉक सचिव आर.के. दुर्गा सहित पत्रकार लखन दुर्गा, साहिल गुप्ता, सलमान नवाब, कवि सिन्हा समेत अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
