🟣 किरंदुल के हिरोली गाँव में AM/NS इंडिया का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 92 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

किरंदुल के हिरोली गाँव में AM/NS इंडिया का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 92 ग्रामीणों ने उठाया लाभ







दंतेवाड़ा/किरंदुल। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किरंदुल के ग्राम पंचायत हिरोली में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।








ग्रामीणों में दिखा उत्साह, 92 लोगों ने कराया पंजीयन





स्वास्थ्य शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 92 ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना, जिनमें से 77 मरीजों का विस्तृत उपचार किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को डॉक्टरों के पर्चे के अनुसार उच्च गुणवत्ता की आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।








56 पैथोलॉजिकल जांच से समय रहते बीमारियों की पहचान




शिविर में आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 56 जांचें की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मलेरिया जैसी प्रमुख बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल रही। समय पर बीमारी की पहचान से ग्रामीणों को उचित उपचार और भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन का लाभ मिलेगा।








पंचायत और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन




स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में ग्राम पंचायत हिरोली, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और क्षेत्र की मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर शिविर की जानकारी दी, अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया तथा शिविर के दौरान व्यवस्थाओं और चिकित्सकों के कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।








सीएसआर पहल की ग्रामीणों ने की सराहना




स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एएमएनएस इंडिया की इस जनहितैषी पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.