🟡 AM/NS इंडिया की CSR पहल : लेखमपारा-पालनार में स्वास्थ्य शिविर, 135 ग्रामीणों को मिला लाभ



 

AM/NS इंडिया की CSR पहल से बस्तर-मलकानगिरी के गांवों में विकास को नई रफ्तार, स्वास्थ्य शिविर और सामुदायिक सुविधाओं से हजारों ग्रामीण लाभान्वित


 लेखमपारा-पालनार में स्वास्थ्य शिविर, 135 ग्रामीणों को मिला लाभ


दंतेवाड़ा/किरंदुल। आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत दंतेवाड़ा और मलकानगिरी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनहितकारी गतिविधियों का विस्तार किया है। कंपनी ने लेखमपारा-पालनार ग्राम पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 135 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों की टीम ने 115 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं, जबकि 90 ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, शुगर और मलेरिया सहित आवश्यक पैथोलॉजिकल परीक्षण किए गए। शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और मितानिनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


 सुकमा के दो गांवों को मिली टेंट और सामुदायिक रसोई सामग्री

कंपनी ने सुकमा जिले की पुसपल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत दारभा और मंगीपाल गांवों के लिए सामुदायिक टेंट एवं रसोई के बर्तन उपलब्ध कराए हैं। इस सुविधा से लगभग 950 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब ग्रामीण सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए किराये पर सामग्री लेने की आवश्यकता से काफी हद तक मुक्त हो सकेंगे।


 मलकानगिरी के तीन गांवों में भी पहुंची CSR की सौगात

AM/NS इंडिया ने अपने CSR अभियान का विस्तार करते हुए मलकानगिरी सेक्शन के आरएससी-16, एमवी-13 और एमपीवी-1 गांवों में भी सामुदायिक टेंट और रसोई सामग्री उपलब्ध कराई है। इस पहल से क्षेत्र के करीब 1,500 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और सामुदायिक आयोजनों के लिए आवश्यक संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।


 ग्रामीण विकास के प्रति कंपनी ने दोहराई प्रतिबद्धता

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि AM/NS इंडिया अपने परिचालन और पाइपलाइन क्षेत्रों से जुड़े दूरस्थ गांवों के सामाजिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कंपनी का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है।

 इस दौरान CSR प्रमुख डॉक्टर तेज प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.