जय रेड्डी बने किरंदुल NSUI ब्लॉक अध्यक्ष
छात्र संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर युवाओं में हर्ष का माहौल
किरंदुल। छात्र संगठन NSUI ने जय रेड्डी को किरंदुल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के युवाओं और छात्र कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने जय रेड्डी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
🔶 छात्र हितों के लिए सक्रियता से कार्य करूँगा :
जय रेड्डी
NSUI किरंदुल ब्लॉक अध्यक्ष जय रेड्डी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा उनके हितों के लिए निरंतर आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी।
🔶 युवाओं की आवाज को मजबूती देने का संकल्प
जय रेड्डी ने कहा कि वे अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को संगठन से जोड़कर NSUI को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
🔶 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
जय रेड्डी की नियुक्ति की खबर के बाद NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए जय रेड्डी को शुभकामनाएं दीं।
