जिला स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक कोया करसाड़ का हुआ आयोजन

 जिला स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक कोया करसाड़ का हुआ आयोजन


दंतेवाड़ा । ग्राम पंचायत कावड़गांव,डुमाम,दाबपाल,मेटापाल,मेंढोली ,जारम,पोंदुम,चितालुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक कोया करसाड़ 2025 का आयोजन कावड़गांव के खेल मैदान में किया गया।इस आयोजन में प्रतिवेदन वाचन,सामाजिक संगठन एकता व अखण्डता पर चर्चा,जन्म विवाह एवं मृत्यु संस्कार पर चर्चा,नशामुक्ति मुर्गाबाज़ार एवं डीजे लगाने पर चर्चा,शिक्षा के महत्व पर चर्चा,पेशा कानून व वनाधिकार पर चर्चा,संवैधानिक अधिकार मानव अधिकार एवं आरक्षण पर चर्चा,आर्थिक सुदृढ़ता एवं कृषि विकास पर चर्चा,धर्मांतरण व्यक्ति व समाज के लिए घातक पर चर्चा,अन्य राज्यों में पलायन पर चर्चा,तीज त्यौहार पंडुम भोगेम के महत्व पर सविस्तार चर्चा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहाटा, जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम, कोया कुटुम समाज अध्यक्ष गंगो राम कश्यप ग्राम सभा अध्यक्ष सहादेव पोयाम कावड़गांव सरपंच कमली पोयाम डुमम सरपंच कमलू सोढ़ी इस प्रकर आस पास के सभी पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे और ग्रामीणों की उपस्थिति रही कोया कुटुम समाज के यूवाओं का सहयोग से इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे यूवा सदस्य लक्ष्मण पोयाम,हिड़मा सोढ़ी,महादेव पोयाम,मासु पोयाम,सुखराम पोयाम,कोसो पोयाम,सन्नू पोयाम,भोजो पोयाम,राजू पोयाम,सागर,समीर,अभिषेक,राजा, मंगल,राम,बालसिंह ,करण,पुष्कर,अर्जुन, और युवाओं का भी समाज के काम मे भरपूर सहयोग रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.