खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की सौजन्य भेंट एवं श्रमिक हित के कार्यों पर चर्चा

 खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की सौजन्य भेंट एवं श्रमिक हित के कार्यों पर चर्चा

किरंदुल. खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव, बसंत जांगड़े, दानेश्वर जोशी, लिशान्त सिंह, सूरमा, सुधा,


मिथुन द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से उनके निवास पर जाकर सौजन्य भेंट किया गया तथा भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के सदस्यों का परिचय एवं संगठन के बारे में सारगर्भित परिचर्चा की गई।  श्रम संघ पदाधिकारियों के द्वारा श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा तत्काल ही एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर चर्चा की गई तथा शीघ्र ही मुख्यालय एवं परियोजना कार्यालय में मुलाकात कर परस्पर परिचर्चा के माध्यम से समस्याओं के निराकरण करने हेतु अवगत कराया गया।  खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की ओर से इस त्वरित कार्रवाई हेतु प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.