गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनएमडीसी ने कराया मैराथन दौड़"
किरंदुल। 76 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लौहनगरी में एनएमडीसी लिमिटेड बैलाडीला आयरन ओर माइन किरन्दुल कॉम्प्लेक्स क्रीड़ा सलाहकार समिति द्वारा 05 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया। बुधवार सुबह 7:30 बजे नगर के फुटबॉल ग्राउंड से यह मैराथन दौड़ का शुभारंभ एनएमडीसी परियोजना की मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ में किरंदुल एवं किरंदुल के आसपास के क्षेत्र से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।जिसमें पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ आनंद महाले प्रथम,द्वितीय एम नटराजन एवं डीएवी स्कूल के छात्र रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं महिला वर्ग में सुमी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया।इस दौरान एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, महाप्रबंधक विद्युत एम सुब्रमण्यम दोनों श्रम संघ इंटक एवं एसकेएमएस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
