पूरा किरंदुल शिवशक्ति की भक्ति मे झूम उठा.

 श्री श्री बद्रीनाथ श्री आदिनाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि पूजन धूम धाम से किया गया.

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह मंदिर पहुंचकर नगर खुशहाली की कामना किया.


पूरा किरंदुल शिवशक्ति की भक्ति मे झूम उठा.




किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की वार्ड नंबर 04 डॉ बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर वार्ड धरमपुर कैंप स्थित श्री श्री बद्रीनाथ श्री श्री आदिनाथ शिव मंदिर मे पिछले 30 वर्षो से महाशिवरात्रि का पूजन आज दिनांक तक होता आ रहा हैं वही इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री बद्रीनाथ आदिनाथ मंदिर सेवा समिति के द्वारा बड़े ही भव्य तरीके से भगवान शिव पार्वती का पूजा अर्चना की गई सुबह से ही मंदिर मे भक्तो का ताँता लगा रहा लोग अपनी मनोकमाना लेकर शिवलिंग मे जल चढ़ाकर उमापति से मनोवांछित फल की कामना किया और इस दौरान महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ बाबा आदिनाथ और आदिशक्ति की पूजा अर्चना किया गया.


इस अवसर पर भक्तो के लिये भंडारे मे खिचड़ी प्रसाद और टमाटर चटनी की भी व्यवस्था की गई थी.


लौह नगरी किरंदुल की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह श्री श्री बद्रीनाथ श्री श्री आदिनाथ मंदिर पहुँचकर भगवान की पूजा अर्चना कर नगर खुशहाली के लिये कामना किया और कहा की शपथ ग्रहण के बाद पालिका मे बैठते ही इस मंदिर मे डोम (शेड) निर्माण का कार्य करवाया जायेगा.


इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह एवं मंदिर कमेटी के लोग मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.