NMDC DGM BK माधव को इंटक यूनियन ने किया सम्मानित

 इंटक यूनियन ने DGM बी के माधव को सकुशल सेवानिवृत्त के लिए बधाई  शुभकामनाएं देते हुए गांधी टोपी, तिरंगा गमछा ,शाल, मोमेंटो से सम्मानित किये। 


किरंदुल। बी के माधव , उप महाप्रबंधक कार्मिक विभागाध्यक्ष को NMDC की सेवा से सेवानिवृत्त  होने पर  किरंदुल  बचेली में कार्यरत MMWU इंटक  यूनियन के अध्यक्ष , सचिव ,पदाधिकारियों ने संयुक्त सौजन्य मुलाकात कर बी के माधव को सकुशल सेवानिवृत्त के लिए बधाई  शुभकामनाएं देते हुए गांधी  टोपी, तिरंगा गमछा ,शाल, मोमेंटो से  सम्मानित किये। 

 बी के माधव अपनी सेवा काल में  कुशल प्रशासक के साथ-साथ मृदु भाषी, व्यवहार कुशल, धार्मिक विचारधारा के धनी, समाज सेवक, सभी के सुख दुख के साथी, आदि  नेक कार्यों में भागीदारी उपस्थिति के लिए  नगर  परिवार में चर्चित चेहरे रहें हैं, पूरे नगर परिवार के बीच सभी के साथ समान व्यवहार रखते हुए अपनी कार्य को बड़ी दक्षता के साथ संपादित किये उनके  सेवा काल में उनके द्वारा  किये गये सभी अच्छे कार्यों की कर्मचारी अधिकारी के साथ साथ नगर परिवार भी  बहुत प्रशंसा कर रहे है, नगर परिवार के श्रम संगठनों,  सामाजिक , धार्मिक, सांस्कृतिक ,संगठनों , संस्थाओं, समितियों के द्वारा उन्हें सेवानिवृत्त  पर  विशेष सम्मान से विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित भी किये ।


उपरोक्त विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर दोनों श्रम संगठन के अध्यक्ष, सचिव के साथ साथ आमंत्रित विशेष अतिथियों ने भी संबोधित किये सभी ने बी के माधव जी के साथ बिताए  पलों को याद कर उनके नेक कार्यों के लिए भूरि भूरि प्रशंसा किये।  बी के माधव ने अपने उद्बोधन में इस सम्मान के लिए  मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक, किरंदुल  बचेली का आभार व्यक्त किये और एन एम डी सी के किरंदुल परियोजना के साथ साथ प्रायः सभी परियोजनाओं में किये कार्यों, अनुभवों को सभी के समझ साझा किये । एन एम डी सी कंपनी  में सेवाकाल बिताए पल के लिए कंपनी की बहुत तारीफ किये और सभी से अपेक्षा किये कि कंपनी को और अधिक सुरक्षित रखते हुए उत्पादन आदि में बढ़ोतरी करते हुए विश्व पटल पर एन एम डी सी कंपनी का नाम सर्व श्रेष्ठ सदैव रखें जाने हेतु प्रयासरत की अवश्यकता पर बल दिये ।


सभी संस्थाओं , समितियों, संगठनों ने  सकुशल सेवानिवृत्त पर विशेष बंधाई  शुभकामनाएं देते  हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं  कियें । 


यह सम्मान  समारोह बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स के प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल बचेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें किरंदुल प्रबंधन के उप महाप्रबंधक कार्मिक  नागवेणी मैडम, उप महाप्रबंधक कार्मिक जावेद साहब , सहायक महाप्रबंधक कार्मिक शैलेंद्र सोनी को  विशेष अतिथि के रूप में यूनियन ने इस सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित किये थे इन अतिथियों  के साथ साथ  मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप जी , सचिव श्री ए के सिंह जी, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, बचेली इंटक यूनियन के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी, राष्ट्रीय इंटक के सचिव, प्रदेश इंटक के सेक्रेटरी जनरल व बचेली शाखा के महामंत्री आशीष यादव,  के साथ साथ बचेली किरंदुल इंटक यूनियन के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


कार्यक्रम का संचालन ए के सिंह ने किये तथा  कार्यक्रम का धन्यवाद चिन्नास्वामी जी ने किया.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.