लौह नगरी किरंदुल मे रंगों त्यौहार होली पर्व बड़े ही सौहार्दपूर्वक शांति के साथ मनाया गया.
समाज सेवा मे समर्पित कलिंगा सोशल वेलफेयर ने भी अपने संस्था प्रांगण मे होली मिलन समारोह किया.
थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व मे नगर मे शांति व्यवस्था क़ायम रही.
किरंदुल. लौह नगरी किरन्दुल मे रंगों का महापर्व होली पर्व बड़े ही धूम धाम से आपसी भाईचारा और शान्ति से सौहार्द-पूर्वक खेला गया ! लोग एक दूसरे को प्रेम भावना के साथ रंग-बि-रंगे ग़ुलाल लगाकर छोटे बड़ो का आशीर्वाद लेकर व बड़े छोटे को आशीर्वाद देकर इस प्रेम और आपसी भाईचारा का पर्व होली पर्व को और भी खुशनुमा बनाकर खेला गया! लोग सुबह से ही होली के पर्व के रंग से सराबोर दिखे होली के गीत गाकर एक दूसरे के घर जाकर उनके यहाँ की बनी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया एवं एक दूसरे को होली त्यौहार की बधाई दिया गया! सुबह से लेकर रात तक रंगों का त्यौहार होली का लोगो ने पूरा पूरा आनंद लिया इस बीच नगर मे किसी भी प्रकार से शांति भंग नहीं हुई और न ही किसी प्रकार की कोई आपसी लड़ाई झगड़ा का माहौल बना! इस दौरान किरन्दुल पुलिस थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व मे पुलिस बल सुबह से ही लोगो की सुरक्षा व शांति व्यवस्था मे लगे हुये थे और पुलिस प्रशासन के द्वारा अपनी ड्यूटी भी बखूभी निभाया गया !
लौह नगरी किरंदुल की समाज सेवी संस्था एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था प्रांगण मे भी होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया .
