किरंदुल नगर पालिका अध्यक्षा, उपाध्यक्ष एवं नव-नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर व एसपी से की सौजन्य मुलाक़ात और रखी अपनी - अपनी बात .
किरंदुल। आज दिन बुधवार को नगर पालिका किरंदुल के अध्यक्षा रूबी शैलेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी व नव निर्वाचित पार्षद गणों ने दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य मुलाक़ात किया और उनके द्वारा किरंदुल के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख रुप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़ा नाला निर्माण के लिए कलेक्टर से निवेदन किया गया ओर पिडब्लूडी के द्वारा इस नाले का सिर्फ मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था जिससे स्थानीय रहवासी संतुष्ट नहीं थे, क्युकी पिछली आपदा में गहरी चोट खाये हुवे लोग फिर से नाला टूटने के ख्वाब से भयभीत है इसलिए सबकी मांग थीं कि नया नाला कम से कम 5 मीटर चौड़ा करके बनाया जाये इसी मांग को कलेक्टर के सामने रखा गया और उन्होंने तुरंत निर्देशित करके मरम्मत कार्य को रोककर नया नाला बनाने कि प्रक्रिया शुरू करने को कहा ओर नाले कि ज़मीन पे जो अतिक्रमण हैं उसको उठाने को ज़िम्मेदारी सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने ऊपर लिए जिससे नाला पूरी चौड़ी बन सके और भविष्य में बाढ़ कि चिंता से मुक्त हो सके। और अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने जनसंपर्क के दौरान यह भी देखे कि किरंदुल में पानी की समस्या है जिसके निराकरण के लिए बोर कि मांग भी कि गयी जिसे कलेक्टर ने स्वीकार किया हैं जिन वार्डो में पानी कि ज़्यादा समस्या हैं वहाँ बोर करके सोलर पम्प लगाया जाएगा साथ ही पालिका अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से किरंदुल से बचेली कि सड़क के बड़े बड़े गड्डे के कारण आने वाली परेशानी बताते हुवे तुरंत मरम्मत करने कि मांग कि, चाहें एनमडीसी से ही पैच वर्क करवाया जाये या पिडब्लूडी जिसमें कलेक्टर से आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी कार्य पूर्ण होगा
उसके बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय जी से भी मुलाक़ात कि एवं किरँडुल में ट्रैफ़िक पोलिस विभिन्न चौक चौराहों पऱ लगाने कि मांग कि जिसे एसपी ने भी अपनों सहमति दी।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल हामिद उर्फ़ बबलू सिद्दीकी, पार्षद लक्ष्मी दीना ठाकुर, गिरजा विश्वकर्मा, देवकी ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, लीनासोनी, पदमा नाग, थॉमस बाबू दुर्गम, के . सजी, इला पटेल, ए अनिल,
राजू रेड्डी आदि उपस्थित थे|
