चैत्र नवरात्री के तीसरे दिन टाईप थ्री शीतला माता मंदिर मे मातृशक्तियों के द्वारा देवी चन्द्रघण्टा की पूजा की गई

चैत्र नवरात्री के तीसरे दिन टाईप थ्री शीतला माता मंदिर मे मातृशक्तियों के द्वारा देवी चन्द्रघण्टा की पूजा की गई 



किरंदुल . लौह नगरी किरंदुल की टाईप थ्री दुर्गा मंडप स्थित शीतला माता मंदिर मे चैत्र  नवरात्रि के तृतीय दिवस मातृशक्तियों द्वारा भजन कीर्तन के साथ माता आदिशक्ति चंद्रघण्टा देवी की पूजा अर्चना की गई ! श्रीराम नवमी एवं चैत्र नवरात्री के पूरे नौ  दिन तक आदिशक्ति जगत जननी माता दुर्गा देवी की नौ रूपों का मातृशक्तियों द्वारा शीतला माता मंदिर मे रोजाना पूजा अर्चना किया जा रहा हैं एवं इस अवसर पर भक्तो को प्रसाद भी बाँटा जा रहा हैं ! इस मंदिर की सबसे मनमोहक माता की बगिया लग रही हैं जो काफ़ी आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं इस बगिया की रखवाली मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक व एनएमडीसी की प्रोजेक्ट हॉस्पिटल मे लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार साहू एवं रामादिन पटेल के द्वारा बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया जा रहा हैं जो काफ़ी तारीफे लायक हैं साथ ही इस मंदिर परिसर मे 24 घंटे पानी की भी व्यवस्था हैं जो पूजा के दौरान व भण्डारा के समय काफ़ी मददगार साबित होता हैं.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.