किरन्दुल-लौहनगरी किरन्दुल में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया गया।तत्पश्चात आज शाम 04 बजे जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा किरन्दुल स्थित एनएमडीसी परियोजना अस्पताल जाकर मरीजों को फलो का वितरण किया गया।
इस दौरान एनएमडीसी महाप्रबंधक खनन एस के कोचर,रुपा कोचर,निश्चल चौधरी, दीप्ति चौधरी,लीला देवी,जैन समाज के प्रकाश चंद्र जैन,विशाल जैन,किरण जैन,ममता जैन,महेंद्र जैन,भावेश जैन,दिनेश जैन,संदीप जैन,सरला जैन,नीतल स्वेता,पीयूष जैन एवं अन्य लोग मौजूद थे।
