प्रेस क्लब किरंदुल ने दिखाया सदस्यों के प्रति दायित्व भाव,बांटे रेनकोट।
प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन की सराहनीय पहल, भारी बारिश को देखते हुए सदस्यों को वितरित किए गए रेनकोट।
प्रेस क्लब किरंदुल ने निभाया दायित्व,सदस्यों को बांटे रेनकोट
।
भारी बारिश में प्रेस क्लब किरंदुल ने निभाया दायित्व, कलमवीरो को बांटे रेनकोट।
किरंदुल । क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सराहनीय पहल की गई। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपस में सलाह कर तय किया कि क्लब के सक्रिय पत्रकारो को बारिश से बचाने रेनकोट बांटा जाए। तेज बारिश में पत्रकार अपने काम में लगे रहते हैं, खबरों के लिए दिन-रात भीगते हैं, ऐसे में ये मदद बड़ी राहत बनकर आई। प्रेस क्लब की इस सोच को सभी पत्रकारों ने सराहा मौसम की मार से बचाने सोमवार सबको उच्च क्वालिटी के रेनकोट वितरित किया गया।ये छोटा सा लेकिन जरूरी कदम उठाया गया, जो दिखाता है कि प्रेस क्लब सिर्फ नाम का नहीं, हर समय एक साथ खड़ा है। इस पहल में संस्था के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक और सचिव संजीव दास की भूमिका खास रही, जिनके मार्गदर्शन में ये वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विषम कठिन परिस्थितियों में भी सभी पत्रकार अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।संस्था का मकसद हमेशा से अपने सदस्यों का ध्यान रखना और उन्हें छोटी-बड़ी मदद देना रहा है। क्लब के सभी पत्रकारों को रेनकोट दिया गया और आगे भी इसी तरह की जरूरी चीजें समय-समय पर दी जाएंगी, ताकि कलमवीर बिना रुकावट अपने काम को जारी रख सकें। प्रेस क्लब का यह सकारात्मक कदम ये साबित करता है कि संगठन अपने सदस्यों के प्रति हर परिस्थिति में तैयार और हर जिम्मेदारी उठाने तैयार है।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक सचिव संजीव दास कोषाध्यक्ष रामकृष्णा बैरागी उपाध्यक्ष एस एच अजहर उपाध्यक्ष रवि कुमार दुर्गा सह सचिव बी रामू आदि मौजूद थे।
