लौह नगरी किरंदुल की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के प्रतिनिधि दल ने एनएमडीसी अधिशासी निदेशक एवं उपमहाप्रबंधक कार्मिक से सौजन्य भेंट मुलाकात किया

 लौह नगरी किरंदुल की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के प्रतिनिधि दल ने एनएमडीसी अधिशासी निदेशक एवं उपमहाप्रबंधक कार्मिक से सौजन्य भेंट मुलाकात किया ।


संस्था की गतिविधियों के बारे में अधिशासी निदेशक को अवगत कराया ।


किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मण्डल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एनएमडीसी, किरंदुल के अधिशासी निदेशक रविंद्र


नारायण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मण्डल ने अपनी आगामी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें हरेली, पोरा, गणेश पूजा, दशहरा, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस जैसे प्रमुख त्योहारों और विभिन्न खेल आयोजनों का उल्लेख किया गया।


प्रतिनिधिमंडल ने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए एनएमडीसी से सहयोग और प्रोत्साहन की अपेक्षा व्यक्त की साथ ही, उप महाप्रबंधक के एल नागबेनी से भी मुलाकात कर मण्डल की गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने मण्डल के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्रीय संस्कृति व खेल के विकास के लिए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय सांस्कृतिक और क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सकारात्मक चर्चा हुई।



इस दौरान अध्यक्ष लोकनाथ चुरेंद्र सचिव: पी.एल. साहू कार्यालय सचिव: डागेन्द्र वर्मा सांस्कृतिक सचिव: देवेन्द्र साहू क्रीड़ा सचिव: पलक राम साहू सदस्य: घनश्याम वर्मा अन्य सम्मानित सदस्य यह मुलाकात क्षेत्रीय संस्कृति और खेल के क्षेत्र में सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.