वृक्षारोपण कर प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया अपना 16 वीं वर्षगांठ

 वृक्षारोपण कर प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया अपना 16 वीं वर्षगांठ


प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी संघ की स्थापना कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण कर मनाया






किरंदुल । दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरंदुल क्षेत्र की सबसे पुरानी और सक्रिय पत्रकारों की संगठन प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन की 16वीं वर्षगांठ सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया ।


 बता दे की यह पत्रकार संघ किरंदुल की सबसे पुरानी और पहली संगठन है जिसमें रीजनल अखबार से लेकर राष्ट्रीय अखबार तक के पत्रकार बंधु इसमें जुड़े हुए हैं इस मोके पर प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक ने कहा कि मुख्य उद्देश्य लोगों तक हर पल-पल की रिपोर्ट निष्पक्षता व सच्चाई के साथ पहुंचना ही हमारी पहली प्राथमिकता है साथ ही साथ ही समाज के विकास में अपनी भूमिका अदा करना भी है इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए आज कृष्ण कुंज में फलदार व छायादार पौधा रोपण कर यह  एव संरक्षण करने के संकल्प के साथ किरंदुल प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने यहां संदेश दिया कि वृक्षों से ही हमारा प्राण है और वृक्ष के बिना हमारा जीवन ही अधूरा है क्योंकि एक वृक्ष मनुष्य को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करती है जिसको मानव ग्रहण कर अपने जीवन को जीता है । इस खास मौके पर प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक और सभी साथियो ने संस्था के सचिव संजीव दास जी को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाए दी सभी प्रेस क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर लोगों से अपील की गई कि आप भी अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण के संतुलन में अपनी भागीदारी दे ।



इस दौरान प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक,सचिव संजीव दास, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी, उपाध्यक्ष एस एच अजहर, उपाध्यक्ष रवि कुमार दुर्गा, कार्यालय सचिव पी उषारानी किरण, बी रामबाबू, सदस्य विश्वजीत मल्लिक, कुमारी प्रियंका जाल, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.