खेलों में डीएवी किरंदुल का रहा शानदार प्रदर्शन

 खेलों में डीएवी किरंदुल का रहा शानदार प्रदर्शन



किरंदुल। डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2025- 26 का आयोजन डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल विश्रामपुरी एवं गारका में  किया गया, जिसमें 17 छात्रों ने भाग लेकर 40 गोल्ड,( दिवाकर,आदर्श, चंद्रभान ,दुर्गेश,दुष्यंत,शानू भट्टाचार्य ) 16 सिल्वर तथा 5 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । वहीं विद्यालय की 19 छात्राओं ने 20 गोल्ड (  रितिका बिट्टी, लक्ष्मी, अपूर्वा, यशिका मंडल ,भूमि ठाकुर,), 1 सिल्वर (अनन्या मजूमदार) ,3 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर डी.ए.वी का परचम लहराया विद्यालय के खेलकूद शिक्षक मनोज सिंह ,शिक्षिका तृप्ति श्रीवास्तव ,शिक्षिका अर्चना बघेल, शिक्षक चंद्रशेखर वर्मा टीम के साथ थे। प्राचार्य एस.के श्रीवास्तव ने बच्चों के प्रदर्शन की  सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.