*विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया भव्य आयोजन*

 *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन*



हर चीज चोरी हो सकती है किंतु ज्ञान कोई चोरी नहीं कर सकता : विधायक चैतराम अटामी 


बच्चे आप आने वाला भविष्य है खूब पढ़ो आगे बढ़ो : नंदलाल मुड़ामी (जिला पंचायत अध्यक्ष)


शिक्षा से ही समाज की गति और सही दिशा मिल सकती है : अरविंद कुंजम जिला (पंचायत उपाध्यक्ष)


 दंतेवाडा/किरंदुल । विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, समाजसेवी जितेंद्र सिंह भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, उपाध्यक्ष दीपिका भदोरिया, मंडल संयोजक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, मध्यान भोजन नोडल अधिकारी जनप्रतिनिधि शिक्षक गण समस्त संकुल समन्वयक एवं बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पटल पर पुष्प अर्पित की गई तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों को माला एवं तिलक लगा मिठाई खिलाया गया एवं बैग गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरित किया गया ।


 विधायक चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन मे बच्चों  के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं शिक्षा के महत्व को बताया गया शिक्षा के द्वारा हम अपनी मंजिल को कैसे हासिल कर सकते है यह बताया गया हर चीज चोरी हो सकती है किंतु ज्ञान कोई चोरी नहीं कर सकता बच्चों को बताया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.