वार्ड पार्षद बी रूपा रानी के द्वारा साउंड सिस्टम की सामान वितरण किया गया
किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल में इन दिनों प्रथम पूज्य देवता भगवान श्री गणेशोत्सव की धूम नगर के हर गली मोहल्लो में भक्तो के द्वारा धूम धाम से मनाई जा रही हैं चारो ओर गणपति बाप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही हैं छोटे बड़े सभी वर्गो के लोग बड़ी उत्सुकता के साथ गणपति बाप्पा की पूजा पूरे विधि विधान के साथ कर रहे हैं एवं नगर खुशहाली की कामना भी कर रहे हैं। वही किरंदुल की वार्ड क्रमांक 07 पुराना भट्टी पारा राशन सोसायटी के पास की मंडप में मातृ शक्तियों द्वारा हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी को विराजी गई हैं इस पावन अवसर पर मातृ शक्तियों के द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करवाई जाती हैं ।
इस पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद बी रूपारानी के सौजन्य से श्री गणेश मंडप महिला कमेटी को उच्च क्वालिटी की साउंड सिस्टम प्रदान किया गया जिसमे पोंगरी, यूनिट, साउंड स्पीकर, एम्प्लीफायर आदि साउंड की सामाग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, मंजू छालीवाल, सिंहासन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बी शम्मईया, किशोर, बोसी रामा राव, पाणीग्राही एवं मातृ शक्तियाँ आदि मौजूद थे।
