🔶किरंदुल इंटक यूनियन के द्वारा सद्भभावना साईकिल यात्रा निकाली गई

 


राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद  की जयंती  के अवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में  सभी विद्यालय के छात्रों एवं नगरपरिवार के द्वारा सद्भावना साइकिल यात्रा (रैली)  एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त हाकी खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली छात्रों को अतिथियों के कर कमलों से सम्मान । 


 किरंदुल। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर इंटक यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं  सचिव ए . के  . सिंह के कुशल  मार्गदर्शन में भव्यता के साथ सदभावना साइकिल रैली निकाली गई  जो नगर के फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ कर श्रमिक सदन (इंटक भवन) बस स्टैंड में समापन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर नगर के प्रतिभाशाली बच्चों, खिलाड़ियों  में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना एवं खेल के महत्व ,राष्ट्रीय गौरव , सांस्कृतिक विरासत , शारीरिक स्वास्थ्य  , टीम वर्क,  अनुशासन  जैसे गुणों का विकास करते हुए उन्हें अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए  प्रेरित करना है और वरिष्ठ हाकी खिलाड़ियों को सम्मान देना। 


सद्भावना साइकिल रैली का शुभारंभ  परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन)एवं मुख्य अथिति के पी सिंह , विशिष्ट अतिथि किरंदुल पुलिस थाना के थाना प्रभारी संजय यादव , उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन ) तनवीर जावेद जी आदि अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर  रैली  प्रस्थान किये जो फूटबाल ग्राउंड से प्रारम्भ हुई तथा सी आई एस एफ चेक पोस्ट होते हुए बस स्टैंड के श्रमिक सदन में  समापन हुआ।


सद्भावना साइकिल यात्रा/रैली में लगभग 100 से अधिक बच्चे, व्यस्क महिला, पुरुष ने अपनी भागीदारी उपस्थिति प्रदान की , तथा उनके अंदर का उत्साह दर्शकों का दिल छू लिया ।


स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है खेल मानसिक तथा शारीरिक विकास में मदद करता है तथा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तथा बच्चों को सभी समुदायों को एक जुट करने की प्रेरणा मिलती है ,जिससे एकता और मैत्री की भावना बढ़ती है । खेल व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।


 सद्भावना साइकिल रैली में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियो, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों , आमंत्रित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों के श्रमिक  सदन इंटक भवन पहुंचने पर यूनियन  पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया गया। 

मुख्य अतिथि के हाथो से दीप प्रज्वलन तथा मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र में पुष्पांजलि  अर्पित करते हुए  जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ  हुआ, समस्त प्रतिभागियों, प्रतिभाशाली बच्चों और कराटे खिलाड़ियों  को प्रोत्साहित करने  की दृष्टि से  मेडल से सम्मानित किया गया ,साथ ही साथ वरिष्ठ सेवानिवृत्त हाकी खिलाड़ी जिन लोगों ने इस परियोजना में हाकी खेल को स्थापित किये जिनमें मुरली चिंचोलकर, वेलडन राम आदि  को आमंत्रित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से शॉल भेट कर सम्मानित किया गया एवं उनके खेल प्रति बेहतर योगदान को याद किया गया।


स्वागत उद्बोधन में रविश तिवारी ने सभी मंचासिन  अतिथियों, बच्चो, अभिभावकों का स्वागत किया, तथा कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने में यूनियन के एवं नगर के सभी सेवाभावी सदस्यों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। 


उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा आमंत्रित समस्त अतिथियों,एन एम डी सी प्रबंधन , पुलिस प्रशासन, गणमान्य नागरिकों, सभी विद्यालयों से पधारे पी टी आई टीचर एवं अन्य शिक्षकों तथा  नगर के विभिन्न संगठनों के प्रमुख , पदाधिकारी, पत्रकार साथियों और नगर परिवार के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन जिया उल हशन के द्वारा दिया गया, मंच संचालन त्रिलोक बांधे ने किया।


पधारें अतिथियो ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की तथा हर संभव मदद, सहयोग  करने का सकारात्मक आश्वासन दिये, बच्चो को खेल और पढ़ाई में बराबर ध्यान देने पर जोर दिया तथा उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य ओम कुमार साहू, एम के मल्लाह,  राकेश लाल, शैलेश रथ, जी रवि, ब्रजेश मिश्रा, तरुण साहू, देवेंद्र साहू, सौरभ पात्रे, बृजेश यादव, संतोष रात्रे, अभिषेक स्वर्ण, अनिल रात्रे,किशन चंद ओगार, दिलीप राणा, निरज पार्थी , अग्रेश्वर साहू, विकास मंडल , बी लोहिदास, दुर्गेश नाग, पलख राम साहू, छयंत साहू, के. सी .गेडेकर,  भूपेश्वर साहू, ढाल सिंह साहू, रवि साहू, किशोर घोष, दिनेश साहू, रीतू साहू, मल्लिका आदि ठेका श्रमिक साथी, गार्ड साथी,  सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.