डी ए वी किरंदुल में विद्यालय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह
किरंदुल। डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यालय कैबिनेट के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की । शपथ ग्रहण विद्यालय कैप्टन सांई कृष्णा वमसी कक्षा बारहवीं ( विज्ञान संकाय) के द्वारा कराया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के कप्तान, उप कप्तान तथा चारों सदनों (अग्नि , वायु , पृथ्वी,आकाश ) से विभिन्न प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई । विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव जी ने नवनिर्वाचित कैबिनेट को विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्वक्षमता एवं विद्यालय के गौरव बनाए रखने की प्रेरणा दी ।
इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे , और नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय परिवार उल्लास एवं उत्साह से गूंज उठा ।
